छठ पूजा की शुरुआत पर PM मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 13 नवंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को छठ पूजा की शुरुआत पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान की शुरुआत पर सभी को हार्दिक बधाई।

पीएम मोदी ने कहा कि शुक्रवार को छठ पर्व का पहला दिन 'नहाय-खाय' है। उन्होंने व्रत रखने वाले सभी श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं भी दीं


No comments:

Powered by Blogger.