दिल्ली में प्रदूषण बढ़ा, AQI 323 पहुंचा; राजधानी की हवा लगातार दूसरे दिन बहुत खराब श्रेणी में रही
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार सुबह राजधानी का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 323 दर्ज किया गया। इसके साथ ही हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, सुबह 7 बजे AQI 321 था, जो एक घंटे बाद बढ़कर 323 हो गया। बुधवार को यह 313 था।
दिल्ली के 57 मॉनिटरिंग स्टेशनों में IIT दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज हुआ। यहां AQI 414 रहा, जो 'गंभीर' श्रेणी में है। वहीं, कैंटोनमेंट स्टेशन पर AQI 128 दर्ज किया गया। बाकी सभी स्टेशन 'बहुत खराब' श्रेणी में रहे।
48 स्टेशनों पर PM2.5 सबसे प्रमुख प्रदूषक रहा। रात में धीमी हवाओं और गर्म हवा की परत के कारण प्रदूषक जमीन के करीब जमा हो गए। सुबह पालम और सफदरजंग में हल्का कोहरा भी रहा। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना भी प्रदूषण की एक वजह बना हुआ है।

No comments: