भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 कैटेगरी घटाकर 9 कीं, आवेदन फॉर्म में 70% तक कम होंगे कॉलम

 केंद्र सरकार ने भारत की वीजा व्यवस्था को आसान बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया है। गृह मंत्रालय ने मुख्य वीजा कैटेगरी की संख्या 13 से घटाकर 9 कर दी है। वहीं, सब-कैटेगरी 49 से घटाकर 23 कर दी गई हैं। इस बदलाव का उद्देश्य विदेशी पर्यटकों, छात्रों, मरीजों, शोधकर्ताओं और कारोबारियों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान बनाना है।

सरकार वीजा आवेदन फॉर्म को भी सरल कर रही है। सभी 23 सब-कैटेगरी के आवेदन फॉर्म में जानकारी भरने वाले कॉलम 65 से 70% तक कम किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे विदेशी पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। साथ ही मेडिकल टूरिज्म और विदेशी छात्रों के भारत आने को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस बदलाव के तहत टूरिस्ट वीजा का नाम बदलकर 'विजिटर वीजा' कर दिया गया है। इसे V-1 और V-2 नाम की दो कैटेगरी में बांटा गया है।

V-1 वीजा 30 दिनों के लिए मिलेगा। इसमें मल्टीपल एंट्री की सुविधा होगी। इसके तहत बिजनेस मीटिंग, मेडिकल कंसल्टेशन, वेलनेस ट्रीटमेंट और छोटे कोर्स किए जा सकेंगे।

वहीं, V-2 वीजा 1, 5 या 10 साल की अवधि के लिए मिलेगा। इसमें माउंटेनियरिंग की अनुमति भी होगी। इसके लिए 6 महीने का मल्टीपल एंट्री वीजा जारी किया जाएगा।


No comments:

Powered by Blogger.